Gold Price Hike: अगले महीने से सोना होगा इतना महंगा, सरकार उठाने जा रही है ये बड़े कदम 

सोना निवेश का एक सुरक्षित और लाभदायक विकल्प माना जाता है, क्योंकि सोने में किया गया निवेश पैसे बढ़ाने की पूरी गारंटी और सुरक्षा भी साथ-साथ है। इस वजह से सोने में ज्यादा निवेश बढ़ा है, जिसकी वजह से सोना आसमान छूती कीमतों को भी पार करते हुए जा रहा है। 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट के बाद सोने की कीमतों में भारी तेजी देखे जाने की पूरी संभावना है। तो आइए इसको विस्तार से जानते हैं।

अगले महीने सोना कर सकता है इस सीमा को पार

लगातार दो हफ्तों से सोने में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है, मौजूदा दौर के अनुसार सोना 82,000 को पार कर चुका है। वही विशेषज्ञ अभी सोने की कीमतों में जबरदस्त इजाफा होने की बात कर रहे हैं। 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट के बाद सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है या संभवतः बड़ी गिरावट भी हो सकती है।।

कस्टम ड्यूटी बढ़ी तो और महंगा होगा सोना 

सरकार द्वारा सोने की कीमतों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के बाद कीमतों में इजाफा होने की संभावना है। पिछले वर्ष 15% कस्टम ड्यूटी से घटाकर 6% किया गया था। इसके बाद सोने की कीमतों में अच्छा गिरावट देखने को मिला था। लेकिन सोने की कीमतों पर बजट पेश होने से पहले कुछ कहना मुनासिब नहीं लगता। 

शादियों के सीजन से बढ़ेगी और सोने की मांग 

सोने की कीमतों में स्थिरता लाने हेतु सरकार द्वारा पिछले वर्ष कस्टम ड्यूटी को कम किया गया था। लेकिन सोने की बढ़ती खपत से कीमतों में तेजी देखी जा रही है। तो वहीँ सरकार घाटे की पूर्ति हेतु सोने पर कस्टम ड्यूटी को फिर से बढा भी सकती है। 

क्या सोना खरीदने का सही है समय? 

सोने की कीमतों में लगातार तेजी को देखते हुए अगर आप भी सोने में इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो आपको एक फरवरी तक इंतजार करना होगा। क्योंकि कस्टम ड्यूटी के नहीं बढ़ाए जाने पर सोने की कीमत में कमी आ सकती है। इसके अलावा आपको नियमित तौर पर बाजार पर दृष्टि बनाए रखनी होगी जिससे सही समय आने पर निवेश करना लाभदायक हो सकता है।

Leave a Comment